उत्तरकाशी।जनपद के निचले भागों में बर्षा एवं ऊॅचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के दृष्टिगत सभी रेखीय विभागों को सतर्क रहते हुये निम्न कार्यवाही के निर्देश दिये गये है-
1- शीतकालीन यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए वर्षा/बर्फबारी होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।
2 आम जनमानस को बर्फवारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने/सतर्क रहने के लिये सूचित करें।
3- नोडल/सेक्टर अधिकारी निगरानी करते हुये सम्बन्धित से समन्वयक कर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
4- राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।
5- BRO, NH, PWD, PMGSY, NHIDCL, Bridkul, webcos आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
6- विधुत वितरण खण्ड/जल संस्थान/पेयजल निगम विधुत आपूर्ति/पेयजल आपूर्ति बाधित/क्षतिग्रस्तआदि होने की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।
7- समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/बर्फबारी/रोड़ आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।
8- समस्त थाना/पुलिस चौकियों वर्षा/बर्फबारी को देखते हुए यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य/मार्ग सुचारू होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।
9- समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।
आपात स्थिति में निम्न दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क करें।
जनपद आपतकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर-
7500337269, 01374-222722/222126
पुलिस कन्ट्रोल रूम 112, 9411112976

