Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पंच तत्व में विलिन हुये बहु प्रतिभा के धनी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण रावत।

बड़कोट। सरनौल निवासी 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण रावत का मंगलवार को निधन हो गया।
सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामकृष्ण रावत बहु प्रतिभा के धनी थे वे काष्ठ कला, ललित कला, चित्रकार, पेंटिंग, रंगमंच के माने- जाने कलाकार, हारमोनियम वादन के विशेषज्ञ, अनेकों गांव में नाटक, रामलीला में निर्देशन की भूमिका में रहे। पचास के दशक में टिहरी से एच टी सी कर अध्यापन कार्य करने वाले, राजकीय आदर्श विद्यालयों में गंगाड़, गीठ, बड़कोट, सुनाल्डी, सरनौल आदि अनेकों विद्यालयों में अपनी लम्बी सेवाएँ देने के उपरांत सेवानिवृति के पश्चात गांव में सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए वे छीणी- हथौड़े से मूर्तियां तराशना, कलाकारी करना,अनेकों प्रकार का शिल्प करना, काष्ठ पर बाघ, मुनाल को बनाना , उनके हुनर की एक प्रेरणाप्रद अनूठी पहल थी।गाँव के शिक्षक ध्यान सिंह रावत बताते हैं कि उनके उकेरे व बनाए बाघ मुनाल मंदिर में शोभा बढ़ा रहे हैं। सरनौल के लिए एक रिक्त स्थान छोड़कर सदा- सदा के लिए चले गये हैं, उनके द्वारा बनाये गए शिवलिंग ,कई मूर्तियां, और काष्ठकला के चिन्ह बस उनकी जीवन स्मृति की यादें हमें हर पल सताती रहेगी, पूर्व की बातों के अंश स्मृति रूप में सुरक्षित रहेंगे।हम सभी लोग
विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।

Related posts

उत्तराखंड- कोरोना का कहर ,24 घण्टे में 4807 कोरोना के नए मामले, आज लगभग तीन दर्जन मौत का आंकड़ा

admin

उत्तरकाशी: 26 दिसम्बर से न्याय पंचायत स्तर पर होगा आपदा प्रबन्धन व वनाग्नि,कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम सम्बन्धी एक दिवसीय जाकरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार,विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page