Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

आक्रोश। SBI इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ काश्तकारों में भारी आक्रोश होगा आंदोलन..कास्तकारों के साथ SBI इंश्योरेंस कंपनी किया छल… पढ़ें।

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। विकासखण्ड में SBI इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है।
बिमा कंपनी ने पहले काश्तकारों को 12प्रतिशत के से अधिक बिमा देने का दावा किया था जिसमें अब बिमा राशि घटा दी गई है।
मालूम हो कि काश्तकारों ने सेब का बिमा पिछले साल 2024 में किया था जिसका डिस्कवर नवंबर दिसंबर में आना था लेकिन अभीतक बिमा राशि भुगतान नहीं हुई।
न्याय पंचायत तियां के काश्तकारों में भारी आक्रोश है कि उनका बिमा 12प्रतिशत से 08प्रतिशत किया गया है जिसको लेकर अब SBI इंश्योरेंस कंपनी और सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।
मुंगरसन्ति क्षेत्र के काश्तकारों ने आरोप लगाया कि इंश्योरेंस कंपनी ने क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा किया है अब मुंगरसन्ति क्षेत्र के काश्तकारों ने बिमा कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप यह भी है कि एक माह के भीतर कंपनी ने अनेकों बार बिमा राशि में बदलाव किया है जिसको लेकर कि काश्तकारों में भारी आक्रोश है और कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

और बताया कि कल 05फरवरी को भी नौगांव विकासखण्ड के न्याय पंचायत तियां के कास्तकार इंश्योरेंस कंपनी का घेराव कर सकतें हैं ऐसी सूचना है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और बागवानों ने बिमा कंपनी और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि काश्तकारों के साथ भेदभाव हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही बिमा कंपनी और सरकार की होगी।

Related posts

बड़ी खबर। नगर निकाय चुनाव की अधीसूचना जारी अब इस तारीख को होंगे चुनाव… देखें।

Arvind Thapliyal

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, पीएम मोदी के मन की बात के साथ दिलाई भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

फेरबदल।उत्तराखंड शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। उत्तरकाशी से नवाजिश खलिक को नैनीताल एवं हरिद्वार से गोपाल सिंह चौहान को उत्तरकाशी नवीन तैनाती मिली है। इसके अलावा अन्य के स्थांतरण की देखें सूची …..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page