Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज और नौगांव और पुरोला के बदले समीकरण…लागू आदर्श आचार संहिता.. पढ़ें।

 

 

बड़कोट। उत्तराखंड में अंतिम दौर में आरक्षण भी बदल दिया गया और सोमवार देर सांय नगर निकाय चुनाव की अधीसूचना भी जारी कर दी गई है और तत्काल प्रभाव से निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।जनपद उत्तरकाशी के नौगांव और पुरोला में महिला सीट की जगह दोनों सीटों को अनुसुचित जाति कर दिया गया।
नगर पंचायत नौगांव और नगरपालिका पुरोला में चुनाव की तैयारियां कर रही महिलाएं मायूस हैं।
नगरपालिका पुरोला और नगर पंचायत नौगांव में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने दावेदारी की थी लेकिन सीट सोमवार को आरक्षण में बदलाव होने से दोनों सीटें अनुसूचित जाति हो गई।
अंतिम दौर में आरक्षण बदल जाने से नेताओं ने इसको लेकर सवाल भी उठायें हैं और महिलाओं का अपमान बताया है।
अब जनपद उत्तरकाशी की तीन सीटें अनुसूचित जाति और उत्तरकाशी बाडा़हाट की सीट अनारक्षित व बड़कोट ओबीसी है और सभी सीटों पर घमासान है।
अब देखना यह होगा कि आखिर राष्ट्रीय पार्टीयों से कौन से जीताऊ चेहरों को टिकट दिया जाता है और कौन निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं यह सब समय के गर्त में है लेकिन अब देखना यह है कि नेता किस आधार पर लोगों के बिच अपना एजेंडा लेकर जातें हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और नेताओं ने अपना डोर टू डोर प्रचार भी शुरू कर दिया।

Related posts

पुलिस कर्मी बने देवदूत, तेज लहरों के बीच फंसे बुजुर्ग को नदी में बहने से बचाया

admin

मुख्यमंत्री ने टिहरी में किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

भगवान नृसिंह की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिकोली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page