Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

बिरजा इंटरमीडिएट कॉलेज के एन एस एस के स्वयं सेवियों ने अपने एक दिवसीय कैंप के दौरान विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ‘एड्स जागरूकता’ चलाया अभियान… पढ़ें।

 

 

 

 

चिन्यालीसौड़/अरविन्द थपलियाल।बिरजा इंटरमीडिएट कॉलेज के एन एस एस के स्वयं सेवियों ने अपने एक दिवसीय कैंप के दौरान विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ‘एड्स जागरूकता’ अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में एड्स से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जागरूकता को बढ़ाना था।

 

बिरजा इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टर्स, बैनर्स और पैम्पलेट्स के माध्यम से ‘एड्स से बचाव के लिए सतर्कता’ विषय पर जानकारी प्रदर्शित की। इस अवसर पर विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती कृष्णा सकलानी ने विद्यार्थियों को व वहां उपस्थित लोगों को एड्स, उसके कारण, व्यवहार आधारित जोखिम और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल ने विद्यार्थियों को एड्स संक्रमण से बचने के उपायों और एड्स विरोधी उपायों पर भी मार्गदर्शन किया।

इससे पूर्व एन एस एस के स्वयंसेवियों व नगर पालिका के कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के गेस्ट हाउस से सुलीठांग बाजार होते हुए सुरकंडा मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत तहसीलदार वीरपाल सिंह रावत , समाज सेविका अत्री रावत एस डी घिल्डीयाल एन एस एस प्रभारी अनिल नौटियाल ,कमल कान्त थपलियाल , कृष्णा सकलानी विनीत जगूडी़ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

निकाय में हुआ सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन

admin

उत्तरकाशी:प्रशासन के साथ समझौता, तीन दिन तीसरे दिन समाप्त हुआ ग्रामीण का अनशन

admin

3024477 लाख मानव दिवसों के मनरेगा रोजगार देने में उत्तरकाशी जिले को मिला प्रथम स्थान: सीडीओ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page