Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

दुखद।सड़क दुर्घटना में यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष सहित दो की मौत दौड़ी शोक लहर.. पढ़ें।

 

 

 

 

देहरादून।देहरादून रोड इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप रविवार की रात यहां स्थित वैवाहिक मंडप के बाहर सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी। जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित गुरजीत सिंह (32) पुत्र देवेंद्र सिंह माधुरी ग्रैंड लाल थप्पड़ की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताए जा रहा। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। बताया जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह कुमार पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी की बेटे की शादी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें त्रिवेंद्र सिंह पवार सहित गुरजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि शहर के जाने-माने व्यक्ति की शादी में पुलिस की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पूर्व विधायक मालचंद ने सैंकड़ो समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर क्रमिक अनशन 29वें दिन जारी अब होगा अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page