Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारता है गांव-गांव मे आयोजित होने वाले खेल: संजय डोभाल

ब्रह्मखाल /सुरेश चंद रमोला।गांव के सीढ़ीनुमा खेतों में खेले जाने वाले खेल हमारे युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारते हैं और इन्हीं छोटे मैदोनो से युवा खेल कर अपने भविष्य को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करते हैं। गांवो में हालांकि खेलने के लिए उचित मैदान नहीं मिलता है मगर खेतों में खेले जाने वाले इन खेलों से युवाओं को आत्मबल जरुर मिलता है। ये वक्तव्य भंडारस्यूं के मुख्य गांव गेंवला के घटोडी स्टेडियम में यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल ने तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के उद्घाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित भी किया। मैच के विशिष्ट अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली ने भी सभी टीमों से संयम और दृढ़ता से खेलेंने की प्रेरणा दी और खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा। घटोडी स्टेडियम के उद्घाटन मैच में डांग और बडेथ की टीमों का आमना-सामना हुआ जिसमें डांग की टीम ने टास जीतकर खबर लिखे जाने तक पांच ओवर में 56 रन बना लिए थे। इस दौरान मुख्य आयोजक सिद्धार्थ रावत उर्फ डीएम, प्रकाश रावत, सूरज , माधव , भानू प्रताप, सागर आदि युवा खिलाडियों ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अन्य अतिथि के रुप में मनोज राणा, रोहित रावत, रविन्द्र सिंह भंडारी , बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिलवाल व गांव के अन्य कई युवा व बुजुर्ग उपस्थित थे।

Related posts

जनपद उत्तरकाशी में 544 मतदान केंद्रों पर 19अप्रैल को होगा मतदान… पढ़ें

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री की शपथ के बाद धामी ने अपनी माँ का लिया आशीर्वाद..पढ़े खबर….

admin

राजस्व निरीक्षक हिम्मत सिंह असवाल को सेवानिवृत्त पर भावभीनीं विदाई,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page