Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी ;विधिक सेवा प्राधिकरण व परिवहन विभाग के तत्वाधान में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है !यमुनाघाटी में सीमान्त विकासखंड मोरी से लेकर राजगढी, बड़कोट
के विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग के कर अधिकारी विजय आर्य ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यह भी कहा कि नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आती है।
मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के लोग छात्र छात्राओं को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई।

बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार राय ने कहा कि सड़क पर चलने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है। परा विधिक कार्यकर्ता सुनील थपलियाल ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें व कार चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी नियम कानूनों का पालन नहीं करने पर जहां एक ओर वाहन सवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन खतरे में बना रहता है। वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी विजय आर्य, प्रधानाचार्य मनोज कुमार राय, पी एल वी सुनील थपलियाल,सुमित भंडारी,मंजीत सिंह, मनमोहन सिंह रावत, अरविन्द सिंह , पी एल बत्रा,आर एस भंडारी,आजाद राणा,राजीव सती,अंकिता पंवार, ललिता भारती सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:मैक्स वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, दो लोग घायल

admin

यमुनाघाटी में जंगली सुअरों व बंदरों का आंतक, दो ग्रामीणों को सुअर व आधा दर्जन लोगों को बन्दरो ने किया जख्मी,एक कि हालत गंभीर,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने बद्रीपुर में देखा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135 वां एपिसोड… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page