Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

करीब सत्तर हजार की नगदी चुरा ले गए चोर , घटना से व्यापारियों में आक्रोश

उत्तरकाशी

नगर पंचायत नौगाँव के पुरोला रोड़ पर स्थित एक दुकान में चोर रात को खिड़की की जाली काट कर अंदर घुसे और करीब सत्तर हजार की नगदी चुरा ले गए। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ही चोर बीच बाजार में घटना को अंजाम देने में सफल हुए हैं।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।  जाली को काटने में प्रयोग किए गए औजार भी पुलिस के हाथ लगे हैं। शहर में  नगर पंचायत द्वारा लगाये गए सीसीटीवी कैमरों  के बन्द पड़े होने पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।

शहर के बीचों बीच पुरोला रोड़ पर अजय जैन की कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है और दुकान के पीछे उनका आवास है, उन्होंने हमेशा की भाँती आज सुबह जब दुकान खोली तो घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पीछे वाली खिड़की की जाली काट कर अंदर घुसे हैं और दुकान में रखा करीब सत्तर हजार की नगदी ले उड़े जबकि अन्य सामान को छेड़ा तक नही। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने बताया कि सालों बाद शहर में चोरी की घटना हुई है, जिससे व्यापारी नाराज हैं। उन्होंने पुलिस से रात्री गस्त बढ़ाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया है।  शीघ्र ही घटना का खुलाशा होगा और चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में किया जनजागरुकता शिविर का आयोजन

admin

चकराता महाविद्यालय का दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह संपन्न, आयुषी बनी ओवरऑल चैंपियन

Jp Bahuguna

दर्दनाक सड़क हादसा , दो सग्गे भाई सहित 3 की मौत,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page