Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दी जानकारी और बांटे चैक… पढ़ें।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के अंतर्गत उपकेंद्र नौगांव प्रथम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को सम्मानपूर्वक एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत 500-500 रुपए के चेक प्रदान किया गए एवं एएनएम पूजा परमार राणा के द्वारा स्वयं के व्यय से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली तीन गर्भवती महिलाओं को पोषाहार (अंडे, चना, गुड़, अनार आदि) वितरित किया गया, इस अवसर पर डॉ रोहित भंडारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव ने सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में विस्तार से बताया एवं डॉ हरदेव पंवार ने भी सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी तथा डॉक्टर पलक ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा एएनएम पूजा परमार राणा ने गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कर उनकी बर्थ प्लान बनवाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षिका यशोदा परमार, पार्ट टाइम दाई पिंगला, आशा कार्यकत्रियां बिजली देवी, सुभद्रा, ऊषा, विनिता, ज्योति, रमिना आदि मौजूद रहे।

Related posts

हाय रे कोरोना- 24 घंटे में 550 नए कोरोना के मामले, 2 की मौत

admin

मेघदूत संस्था की नाट्य प्रस्तुति टाउन हाल में 12 को होगी भय बिनु होई न प्रीत नाटक के जरिये टूटेगा रंगमन्च का सन्नाटा

admin

बड़ी खबर : पुरोला के नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज, आदेश जारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page