Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस जन संवाद कार्यक्रम, नगर की समस्याओं से लोगों ने पुलिस अधीक्षक को रूबरू कराया, अवैध कार्य पर पुलिस का रहेगा शिकंजा,पढ़े खबर……

बड़कोट। थाना बड़कोट में मंगलवार को पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें नगर की समस्याओं से लोगों ने पुलिस अधीक्षक को रूबरू कराया। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक के पहलीबार यमुनाघाटी आगमन पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी का दायित्व की शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता नशा, मानव तस्करी की समस्या के निस्तारण के लिए सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए मिलकर प्रयास करने होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो भी समस्याएं बताई हैं, पुलिस उन समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेगी। इधर नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बाहरी लोगों की संख्या में हो रहे बढ़ोत्तरी, स्मैक नशा, कच्ची शराब,जुआ , मानव तस्करी, फेरी के नाम पर धोखाधड़ी सहित मामले आने की जानकारी दी गयी। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बाइकरों द्वारा अनाप सनाप पार्किंग ,अवैध जुआ,ऑनलाइन अवैध मोबाइल गेम्स की चर्चा भी सामने आई तो थाना प्रभारी दीपक कठैत ने आम नागरिकों से कहा कि जहां भी आप लोगों को इस तरीके का अवैध कारोबार चलता दिखे उसकी जानकारी पुलिस को दे ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजराम जगूड़ी, यमुनोत्री होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, सरपंच अजय रावत, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, कपिल रावत, अतोल रावत, सजंय अग्रवाल, यशवंत रावत, विकास मैठाणी,पूरण पंवार,प्रवीन सिंह,कामेश रावत, जयेंद्र सिंह, मुकेश टम्टा,जय प्रकाश,डब्बू अग्रवाल, दिनेश रावत, ओंकार बहुगुणा,मदन पैन्यूली,अनिल रावत ,सोबन असवाल ,नितिन चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ यमुना से मांगी पुनः मोदी को पीएम बनाने की मन्नत

Jp Bahuguna

डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page