Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

‘हेलो बड़कोट यमुनोत्री’ सूचना निदर्शनी में समावेशित यमुनोत्री धाम की जानकारी इसे संग्रहणीय बनाती है:प्रो.के.एल.तलवाड़

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।यमुनोत्री एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल के संयोजक और उत्तराखंड के एक जुझारू युवा पत्रकार सुनील थपलियाल की पहल से ‘हेलो बड़कोट यमुनोत्री’ सूचना निदर्शनी तैयार की गई। आठ मई को डायट बड़कोट के सभागार में उत्तराखंड सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट के हाथों एक समारोह में सूचना निदर्शनी का विमोचन हुआ। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से ठीक दो दिन पहले इस पत्रिका के प्रकाशन ने इसकी उपयोगिता को और अधिक बढ़ा दिया। माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री,जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकगण,ब्लाक प्रमुख एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आदि ने अपने संदेश इस सराहनीय प्रयास के लिए प्रेषित किये। पत्रिका को यमुनोत्री तीर्थ यात्रा से जुड़े हर व्यक्ति ने हाथों-हाथ लिया। पत्रिका के संपादक सुनील थपलियाल के अनुसार संपादक मंडल ( प्रो.के.एल.तलवाड़,श्री दिनेश शास्त्री,श्री शशिमोहन ‘रंवाल्टा’ व इं. आशीष सेमवाल) का पूरा प्रयास रहा कि यह पुस्तिका यमुनोत्री धाम
पत्रकार सुनिल थपलियाल बतातें हैं कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं का उचित मार्गदर्शन कर सके यह पुस्तिका कारगर साबित होगी। पुस्तिका में जहां एक ओर तहसील व नगर पालिका से प्रमाण पत्रों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों का विवरण भी उपलब्ध करवाया गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुना घाटी के नाम व दूरभाष नबंर भी इसमें संकलित हैं। सूचना निदर्शनी के वरिष्ठ संपादन सहयोगी प्रो.के.एल.तलवाड़ का मानना है कि यह पुस्तिका अपने आप में यमुना घाटी की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन का एक प्रामाणिक दस्तावेज भी है। सरनौल, बड़कोट, नौगांव, पुरोला,लाखामंडल व हनोल आदि क्षेत्रों के मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों की विस्तृत व सचित्र जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है। इस तरह की पुस्तिका का इतने अल्पसमय में प्रकाशन एक दुरुह कार्य था किन्तु सुनील थपलियाल की दृढ़इच्छाशक्ति ने इसे मूर्त रूप दे ही दिया। विमोचन के समय सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट जी ने कहा था कि यह एक अद्भुत प्रयास है और इस पुस्तिका का प्रकाशन प्रत्येक वर्ष नवीनतम जानकारियों के साथ निरंतर होना चाहिए। अंत में कहना न होगा कि इस पुस्तिका में समावेशित जानकारी इसे संग्रहणीय बनाती है साथ ही यह यमुनोत्री धाम की यात्रा को सहज और सुगम बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts

बदहाली। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी से कुडे़ ढेर दे रहा स्वस्छ भारत मिशन चुनौती… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्सव।हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस तिंरगे को दी सलामी डीएम और एसपी ने दी शुभकामनाएं… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चिन्हित आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ भूषण को सौंपा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page