Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री एनएच मोटर ब्रिज के बीचों बीच बना छेद , बढ़ा खतरा

एनएच मोटर ब्रिज के बीचों बीच बना छेद , बढ़ा खतरा
बड़कोट।

यमुनोत्री धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो जायेगी , दिल्ली यमुनोत्री नेशनल हाईवे के ओजरी गांव से पहले मोटर ब्रीज के बीचों बीच छेद होने से खतरा बन गया है।
स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग से ब्रिज में हुए छेद को सही करने की मांग की है।
मालुम हो कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे के ओजरी गांव के पास मोटर ब्रिज की बीचों बीच छेद होने से दो पहिया वाहन या भारी वाहनों के आवाजाही से खतरा पैदा हो गया है। पुल पर सरिया और नीचे गदेरे में बहता पानी साफ नजर आ रहा है ,स्थानीय निवासी आनन्द सिंह , सचिन आदि का कहना है कि मोटर ब्रिज में काफी समय से छेद हो रखा है ,आये दिन अधिकारी इस मार्ग से आते जाते है लेकिन उनको यहा पुल पर छेद नजर नही आ रहा है उन्होने कहा यात्रा शुरू होने के लिए महज दो सप्ताह का समय रह गया इससे पहले पुल की रिपेरिंग हो जानी चाहिए । एनएच अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने कहा कि पुल पर भारी वाहन से छेद हो गया जिसे जल्द रिपेयर कर दिया जायेगा । उन्होने कहा कि आॅल वेदर में जल्द स्वीकृती की उम्मीद है और ये ब्रिज भी नया निर्माण कराया जायेगा।

यमुनोत्री Express टीम

Related posts

पुरोला से उपेंद्र असवाल  को  प्रदेश कार्यकारणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :मौसम के बिगड़े मिजाज पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, हर तहसील से पल -पल की जानकारी ले रहे फोन पर

admin

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत किया ग्रामीण बूथों का भ्रमण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page