Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार… पढ़ें।

देहरादून/अरविन्द थपलियाल। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड ने पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए अंशदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में स्टेट प्रेस क्लब सचिव सुनील थपलियाल, टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ,चमोली प्रेस क्लब के लक्ष्मण राणा, स्टेट प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुश्री सुलोचना पयाल, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सेमवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
श्री नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड में वृद्धि से आर्थिक दृष्टि से कमजोर पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और योजना का दायरा बढ़ने से जरूरतमंद पत्रकारों का कल्याण होगा। संगठन की यह मांग चिर प्रतिक्षित थी और मुख्यमंत्री ने मुक्तहस्त से धनराशि प्रदान कर पत्रकार कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, इसके लिए श्री धामी साधुवाद के पात्र हैं और पत्रकार बिरादरी उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी।

Related posts

ब्रेकिंग। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी।

Arvind Thapliyal

आस्था।  रैथल के पारंपरिक भेड़ मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब और लोक संस्कृति का रंग,भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने भगवान समेश्वर महाराज एवं माँ बगमुंडी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी- भारी बारिश को देखते हुए कल 13 अगस्त को सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page