Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में मनाया गया लोकपर्व हरेला.. पढ़ें।

कर्णप्रयाग (चमोली)।डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुकरेती के नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को भी बताया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. चंद्रावती टम्टा, डा. हिना नौटियाल व स्वयंसेवियों द्वारा नौटी बैंड पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में डा. कविता पाठक, डा. इन्द्रेश पाण्डेय, डा. विजय, डा. रविन्द्र, डा. स्वाति सुंदरियाल, डा. पूनम, डा. नरेंद्र पंघाल, डा. कमल किशोर द्वेवेदी, वैयक्तिक अधिकारी एल.एल. मुनियाल, मुकेश कंडारी, आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषित किये उत्तराखण्ड प्रदेश के संगठनात्मक इकाइयों के नये कार्यकारी जिला एवं महानगर अध्यक्ष

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

देहरादून:कांगेस के पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी व महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने पार्टी को कहा अलविदा

admin

You cannot copy content of this page