Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद :गहरी खाई में गिरा बुजुर्ग, दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां एक बुजुर्ग की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 18 सितम्बर 2023 को कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गोचर गलनाव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति खाई में गिरा गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति तक पहुँच बनायी।

उक्त व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम:-*
श्री प्रमोद सिंह नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी उम्र लगभग 72 वर्ष
निवासी :- ग्राम सीरन, गोचर चमोली

Related posts

उत्तरकाशी के नालू पानी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक घायल।

Arvind Thapliyal

राहत।उत्तरकाशी जनपद में होंगे नये 49उप राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) तैनात डीएम ने जारी किए निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :प्रदीप रावत (भाला )लड़ेंगे ब्यापार मंडल बड़कोट अध्यक्ष का चुनाव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page