Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति की गुहार 40वें दिन पंहुची बाबा बौख नाग के दरबार… पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।सिलक्यार सुरंग से चर्चाओं में आये बाबा बौखनाग के पास बड़कोट पेयजल पम्पिंग योजना के लिए चल रहा 40 दिनों से तहसील में धरना दे रहे धरनार्थियों ने बाबा बौखनाग देवता के दरवार में पहुँचकर पेयजल पम्पिंग की स्वीकृति के लिए गुहार लगाई है। भीषण जल संकट से त्रस्त बड़कोट की जनता को बाबा बौखनाग ने संघर्ष व्यर्थ न होने का आशीर्वाद दिया। देवता ने मांग की मंजूरी न होने पर जिम्मेदार को पद से हटाने की बात तक कह डाली। संघर्ष समिति ने बाबा पर विश्वास जताते हुए उम्मीद जताई है।
मालूम हो कि बड़कोट नगर पालिका की जनता 4 महीने से भीषण जल संकट से त्रस्त हो रखी है। नगरवासी 6 जून से धरने पर बैठे हुए है। और 6 जुलाई से भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। बड़कोट वासी नगरीय पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सरकार से गुहार लगा कर थके आन्दोलनकारियो ने बाबा बौखनाग देवता के दरवार में पानी के लिए गुहार लगाई। बौखनाग देवता के देव पशवा ने जनता के संघर्ष को व्यर्थ न जाने का आशीर्वाद देते हुए
जल्द मांग पूरी होने के साथ टाल बराही करने वाले को पद से हटाने की तक बात कह डाली।
इस मौके पर जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति अध्यक्ष अजय सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री राजराम जगूड़ी ,संगठन मंत्री राजेश नेगी आदि शामिल थे।

Related posts

यमुनोत्री में मजदूरों की समस्याओं को लेकर यमुनोत्री पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

एक ड्रोन ने बढ़ा दी जान पर आफत… लेकिन समय रहते रेस्क्यू टीम बनी फरिश्ता ,भागीरथी में गिरा ड्रोन, निकालने उतरे मुंबई के युवक खुद फंसे नदी के टापू में… फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्सव।नौगांव में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, धूमधाम से मनाया जायेगा हिन्दू सम्मेलन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page