Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  ने मातली(उत्तरकाशी ) अस्थायी कैंप कार्यालय से ही निस्तारित की शासकीय पत्रावलियां,सिलक्यारा में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यो की समीक्षा की

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

उत्तरकाशी /देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। शासकीय कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैम्प कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी शासकीय पत्रावलियों को निस्तारित करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में जुटी टीम से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली।

Related posts

हिलग्रीन पब्लिक इंटर कालेज और सैंट मेरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

चारधाम यात्रा अपडेट।यमुनोत्री धाम में 15630 और गंगोत्री धाम में 11734 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page