Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। पेयजल समस्या को लेकर सरकार जगाने को बुद्धि -शुद्वि यज्ञ… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। रविवार को जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ किया। पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने 06 जून 2024 से बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरना तथा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने कार्य किया गया।
मालूम हो कि नगर पालिका परिषद बड़कोट में भीषण जल संकट गहराया हुआ है। 6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे है
लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर पालिका वासियों ने 06 जून से धरना-प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र मे सरुखेत , छटागा,चक्रगाव सहित सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से परेशान है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,पूर्ण रावत, और बलवीर असवाल ने कहा कि छोटी छोटी योजनाओं की स्वीकृति से बड़कोट की प्यास नही बुझने वाली, यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो।
चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने वालो में सरपंच अजय रावत ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,जे पी नौटियाल, दलबीर सिंह, रोहित रावत,मोहित थपलियाल,पूर्ण सिंह रावत,अजय सिंह,मदन पैन्यूली,दिनेश सिंह रावत,झावर सिंह राणा,जय सिंह चौहान,मनमोहन सिंह रावत,बलबीर असवाल, अक्षांश रावत,विनोद राणा ,सुरेश डिमरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

यमुनोत्री के बाद गंगोत्री धाम प्रसाद का निर्माण, सांसद ने किया शुभारंभ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

बड़कोट-: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर थान गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Team Yamunotri Express

कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने आपदा से प्रभावित परिवारों को उत्तराखंड पुनर्वास नीति के अंतर्गत वितरित किए 12.75 लाख की धनराशि के चैक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page