Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबरानी के पास बड़ा हादसा पहाड़ी गिरने से लोगों को दबा होने की खबर…पढ़ें।

उत्तरकाशी ।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने से चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों के दबने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है, अभी तक 1 मृतक, 5 घायल ( पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका ) का रेस्क्यू किया जा चुका है, घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है, पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं, रेक्स्यू कार्य जारी है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है, गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं, मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है, मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के उपरांत ही वाहनों को छोडा जायेगा

Related posts

उत्तरकाशी:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण को दिया ज्ञापन

admin

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रशिक्षु आएफएस दृढ़ता से करें सामना:सतपाल महाराज

admin

बड़कोट महाविद्यालय में शुरू हुआ उत्तराखंड फ्री टैबलेट योजना वितरण कार्य

admin

You cannot copy content of this page