Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुना वन प्रभाग के जंगलों में भीषण आग वन विभाग जुटा बुझाने में… पढ़ें।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।प्रचंड गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। अपर यमुना वन प्रभाग के तहत जगह जगह लगी आग बेकाबू होती जा रही है ,कई हेक्टियर वन सम्पदा आग की भेंट चढ़ गई। छटांगा व राजतर के बीच अचानक जंगल में लगी आग देर रात्रि तक जलती रही। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन बड़कोट से मौके पर पहुंची दमकल टीम,वन कर्मियों की सहायता से बिकराल आग को काबू में किया गया। आग की इस घटना से जंगल में चीड़ सहित विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के उगे पेड़-पौधे झुलस कर नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारण जंगल में उठ रहे धुएं के गुब्बारों से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि घने जंगल में लगी आग की चपेट में आने से कई वन्य जीव-जंतु जिन्दा जल गए हैं। फायर स्टेशन एसएचओ सूरत सिंह रावत ने बताया कि पूरी टीम मशीन और वनकर्मियों की सहायता से वन क्षेत्र में बढ़ रही आग को रोकने के लिए मौके पर जुटी हुई है।

Related posts

जिलाधिकारी का यमुना घाटी तीन दिवसीय भ्रमण,तीसरे दिन जिलाधिकारी ने किया देवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना सहित रा. इ. का. डामटा का स्थलीय निरीक्षण,बच्चे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से रहे दूर, खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या में करे शामिल : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

तिलक चंद रमोला बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 

admin

सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनाया जायेगा हरेला पखवाड़ा,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page