Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था में धारा 144लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: विजयपाल

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था संचालित करने के नाम पर धारा 144 लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण है। संपूर्ण भारतवर्ष से आने वाले श्रद्घालु जब ये खबर सुनेंगे तो हमारे यमुनोत्री धाम की क्या छवि बनेगी? इससे यमुनोत्री धाम की छवि और यात्रा पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

कांग्रेस नेता विजयपाल रावत ने बताया कि देश में अधिकतम लोग धारा 144 का व्याख्या नही जानते है उनको धारा 144 का मतलब सिर्फ ये पता है की यह कानून की धारा दंगे और अराजकता वाली असुरक्षित जगह पर लागू होती है। जबकि हाल में ही बड़कोट से कांग्रेस का शिष्ट मंडल यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने यमुनोत्री धाम गया था, हमें कोई भी ऐसी समस्या या परिस्थिति नजर नही आयी जिससे धारा 144 लागू करने की नौबत आये।

हालांकि जिला प्रशासन ने इसी दौरान घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की निर्धारित संख्या तय कर बेहद महत्वपूर्ण और अच्छे फैसले लिये हैं। किंतु धारा 144 लागू करना जिला प्रशासन का मूर्खतापूर्ण निर्णय है।

जिला प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम में लागू धारा 144 को तत्काल ना हटाया गया तो भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा।

Related posts

उत्तरकाशी :नाग देवताओं के मेले में आज अतर शाह व अज्जु तोमर पौंटी में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

Jp Bahuguna

न्याय पंचायत तियां में जन जन की सरकार शिविर में उठे क्षेत्रिय मुद्दे और विभागों पर जनहित के कार्यों में लापरवाही के लगे आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के योगाभ्यास में ऋषभ मल्होत्रा को मिला गोल्ड मेडल…पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page