Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रह्मखाल में एसबीआई का एटीएम बना शो पीस, मायूस वापस लौट रहे यात्री।

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला।यमुनोत्री हाइवै पर ब्रह्मखाल बाजार में एसबीआई का एटीएम पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है और उपभोक्ताओं को कैसलेस के इस जमाने में शोपीस बने एटीएम से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। चार धाम यात्रा का प्रथम मुख्य पड़ाव होने के कारण चारधाम यात्रा को निकले यात्री जब एटीएम के पास कैस निकालने को आस लगाकर जाते हैं तो एटीएम का सटर बंद देख वै मायूस होकर लौट जाते हैं। इस डिजिटल युग में उपभोक्ता कैस लेस होकर इस आशा के साथ यात्रा करते हैं कि उनके पास तो एटीएम की सुविधा है मगर बैंकिंग व्यवस्था की लापरवाही से उन्हें खाली लौटना पड़ रहा है। स्थानीय एटीएम उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने कई बार सोसियल मीडिया और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से ब्रह्मखाल एटीएम का मामला उठाया मगर बैंकिंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। अब छै माह से ऊपर का समय इस एटीएम को बंद पड़े हो गया है और ब्रह्मखाल एसबीआई के प्रबंधक दिगंबर सिंह नेगू ने उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत भी करा दिया मगर उच्च अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने बताया कि ट्रेलर मसीन में खराबी होने से नई मसीन की मांग की गई है आशा है कि जल्द ही नई ट्रेलर मसीन लग जायेगी और उपभोक्ताओं की परेसानी खत्म होगी।

Related posts

बड़ी खबर।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबरानी के पास बड़ा हादसा पहाड़ी गिरने से लोगों को दबा होने की खबर…पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का हो विस्तृत पुनरीक्षण: डीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: पुलिस द्वारा रा0इ0का0 भंकोली में आयोजित की गई कैरियर काउंसलिंग गोष्ठी

admin

You cannot copy content of this page