Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, पंहुचे हजारों श्रद्धालु.. पढ़ें।

यमुनोत्री/अरविन्द थपलियाल। चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। चारधाम यात्रा 2024 का शुभारंभ हो गया है। मां यमुना जी की उत्सव डोली आज 10.05.2024 को प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं। इससे पूर्व माँ यमुना जी के प्रवास खरसाली (खुशीमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर डॉ0 वी मुर्गेशन (ADG CBCID/DIR. VIGILANCE), उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश रमोला, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भणडारी, एसएचओ बडकोट सन्तोष सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

  • Related posts

    आज होंगे खरशाली में भगवान श्री समेश्वर देव के कपाट बंद,सभी तैयारी पूरी..पढ़े पूरी खबर…..

    admin

    कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

    admin

    व्यापारियों की खुली चेतवानी- ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में घुम रहे बिना लाइसेंस के रेड़ी/ फेरी वालो को पहले रोकेंगे , टोकेंगे ,नही माने तो ठोकेंगे, लिंक को क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…..

    admin

    You cannot copy content of this page