Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रह्मखाल मे कबाडी के गोदाम पर लगी आग तीन बाइक सहित कबाड़ जलकर राख।

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला।यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल कुमराडा़ मे एक कबाड के बाहर रखे गोदाम पर अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना पुलिस का पता सबसे पहले पुलिस को ही लगा। रात तकरीबन साढे बारह बजे गेंवला चौकी इंचार्ज एस आई तोमर और अन्य पुलिस कर्मि थाने से वापस लौट रहे थे तो उन्हे कुमराडा मे कबाड के गोदाम मे आग लगी दिखी। उन्होने पास मे सोये कबाडियों को उठाया और उनसे आग बुझाने के लिये बर्तन मांगे कबाडियों ने आग बुझाने मे मदद की लेकिन तब तक इस अग्नीकांड मे हजारों का कबाड और पास मे रखी तीन मोटर बाइक खाक हो गई थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह सार्ट सर्किट का मामला लगता है क्योकि गोदाम के ऊपर से जो केबिल टूट कर टंगी थी उस पर रात को भी स्पार्क होता दिख रहा था। तोमर ने बताया कि यदि प्रभावित पक्ष एफ आइ आर दर्ज करेगा तो इस घटना की जांच की जायेगी मगर फिलहाल अभी तक प्रभावित पक्ष से कोई सिकायत नही मिली है।

Related posts

रात्रि में हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 वाहन किये सीज

admin

बड़कोट में 25 सितम्बर को बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजिन ,उठाये लाभ….

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में आज से हो रहा है बाहरी ब्यक्तियों का सत्यापन, पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर से किया जा रहा है सूचित

admin

You cannot copy content of this page