Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

होटल में मिला युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

 

 

होटल में मिला युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

  1. बरहमखाल/उत्तरकाशी(सुरेश चंद रमोला)-

थाना धरासू के अंतर्गत बरहमखाल बाजार के एक होटल में एक युवक मृत अवस्था मे मिला जिसकी शिनाख्त दीपक भट निवासी गोनाग के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार उक्त युवक पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहा था औऱ कुछ समय से अपने मामा के घर बड़कोट में रह रहा था।अपने निजी कार्य से उक्त युवक अपने घर बरहमखाल आया और रात्रि को बाजार के होटल में सो गया।आज सुबह जब अपराह्न तक युवक का दरवाजा नहीं खुला तो होटल मालिक व आस पास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया और युवक मृत अवस्था में पाया गया।पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी औऱ घटना स्थल पर बुलाया।परिजनों ने किसी भी आशंका से मना करते हुए शव को बाद पंचायत नामा के पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने को राजी हुए।धरासू थानाध्यक्ष केदार सिंह चौहान की निगरानी में इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जा रहा है।

 

 

Related posts

समस्या।फसल बीमा को लेकर उद्यान व कृषि मंत्री गणेश जोशी से हुई मुलाकात और तिथि बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन….

Arvind Thapliyal

निकिता अध्यक्ष, बबली उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित,महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अन्य पदों पर सीधी टक्कर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला निर्वाचन ने नगर निकायों के लिये बनाया कंट्रोल रूम और यह जारी किया हेल्पलाइन नंबर 01374-222727…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page