Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

मिस्टर फेयरवेल देशराज व मिस फेयरवेल का ताज सजा आंचल के सर ।

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला।उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष बनाकर अपना भविष्य संवारने का काम करना चाहिये . उन्हे जिस भी फिल्ड मे आत्मनिर्भर बनना है उसी की तैयारी करनी चाहिये और कडी मेहनत और एकाग्रता के साथ लक्ष भेदन करना होगा. राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पीटीए अध्यक्ष सुरेश चंद रमोला ने उक्त वक्तब्य छात्रों से कहे. प्राचार्य प्रो0 आर एस असवाल के निर्देशन में संपन्न हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ठ छात्र छात्राओं को विभिन्न कृया कलापो मे पुरुष्कृत भी किया गया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मनवीर भंडारी ने साल दर साल घट रही छात्र संख्या और अभिभावको निश्क्रिता पर चिंता जताते हुये कहा कि ये भविष्य के अच्छे संकेत नही है. प्राचार्य डा असवाल ने बताया कि निकट भविष्य के शैक्षिक सत्र मे महाविद्या अपने भवन मे शिप्ट हो जायेगा और विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के संचालन के लिये पत्रावली शासन को भेज दी गयी है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । विशिष्ट अतिथि डॉ मनवीर भंडारी , मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र रमोला तथा प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस एल गौतम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह के साथ बी.ए .तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ ,जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । मिस्टर फेयरवल देशराज एवं मिस फेयरवल कुमारी आंचल पंवार को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मीना नेगी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सुमन प्रकाश, डॉ आशीष व्यास सहित कार्यालय एवं पुस्तकालय का समस्त स्टाफ अनुसेवक वर्ग उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद। यमुनोत्री धाम में गुजरात के सूरत के श्रद्वालु की हार्टअटैक से मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भाटिया-लुकमुंडी मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिये प्रधान राकेश‌ कुमार ने मंत्री जोशी और विधायक का जताया आभार….ग्रामीणों ने प्रधान को दी बधाईयां…पढें।

Arvind Thapliyal

न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में रंगोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page