Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्याना चट्टी से कोठार मोटर मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण कार्य अब उठे सवाल… पढ़ें

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।यमुनोत्री मोटर मार्ग के स्याना चट्टी से कोठार गाँव के लिए निर्माणाधीन मोटर मार्ग का कार्य मानकों के विपरीत चट्टानी मलवा सीधे यमुना नदी में उड़ेला जा रहा है जिससे स्यानचट्टी कस्बे को खतरा पैदा हो गया है। इतना ही नही यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में खनन माफिया जमकर यमुना में खनन कर रहे है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मालूम हो कि निर्माणदाई संस्था ब्रीडकुल द्वारा मानकों को दर किनार करते हुए चट्टानी मलवा सीधे यमुना में उड़ेला जा रहा है। रोड़ कटिंग के दौरान डंपिंग जॉन की जगह विभाग का ठेकेदार यमुना में मलवा डाल रहा है जिससे ग्रामीण बेहद नाराज है। स्यानाचट्टी वासी जयपाल सिंह रावत, चित्रमोहन राणा, शैलेन्द्र राणा,बालेन्द्र,बलदेव, नवदीप, कुलदेव,मोहित,सुनील,यशवंत राणा आदि का कहना है कि कोठार गाँव रोड़ से जुड़े इसका विरोध नही लेकिन ठेकेदार द्वारा रोड़ कटिंग में निकल रहा चट्टानी मलवा सीधे यमुना में उड़ेला जा रहा है। जिससे स्यानाचट्टी कस्बे को खतरा पैदा होने का अंदेशा बना हुआ है। मलवा उड़ेल रही कार्यदायी संस्था से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हो रही है ।
उन्होंने जिलाधिकारी से विभाग व ठेकेदार के खिलाप कार्यवाही की मांग की है। वही दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी नारायणपुरी के नीचे यमुना में अवैध खनन किया जा रहा है और खनन होने से नारायणपुरी व कस्बे को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। नाराजकी व्यक्त करने वालो में ग्राम प्रधान नितिन रावत, राकेश, बलवंत,सुनील,यशवन्त,विजय,सोहन,मनोज आदि ने प्रशासन से इसमें कार्यवाही की मांग की है।
उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि उक्त प्रकरण मेरे संज्ञान में नही है।इन दोनों प्रकरण में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए है। रिपोर्ट आते ही कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

उत्तरकाशी:माँ रेणुका देवी मंदिर परिसर डुंडा मे आयोजित पांच दिवसीय विकास मेले का हुआ समापन

admin

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश की ब्रेन हेमरेज से मौत

admin

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम होगा वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम और सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page