Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।वर्षों से पानी को तरस रहे पैंथर स्कूल के बच्चे।

ब्रह्मखाल/सुरेश चन्द रमोला।केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल , हर नल जल आये दिन विवादों से घिरी रहती है। ठेकेदारों की मनमानी और जिम्मेदार महकमे की लापरवाही से स्कूली बच्चे भी बिन पानी प्यासे हैं। विगत कई वर्षों से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पैंथर में पानी की बूंद नहीं आती। स्कूल प्रबंधन समिति और अध्यापकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित में ज्ञापन दिया और विभागीय बैठकों में भी मोखिक तौर पर स्कूल की यह गंभीर समस्या उठाई। प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक पेयजल योजना सुचारू करने का आग्रह किया मगर किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जिससे मद्यान भोजन, कीचन गार्डन,पेयजल और शौचालय स्वच्छता में भारी दिक्कतें आ रही है। बड़ी बात तो अब यह भी है कि निकट लोकसभा चुनाव के लिए इस स्कूल को पोलिंग बूथ भी बनाया गया है और पोलिंग पार्टियां भी यही निवास करेगी तो फिर बिन पानी बहुत दिक्कतें आयेगी । इसको लेकर एक बार फिर से जिलाधिकारी मेहरबांन सिंह बिष्ट को इस समस्या से पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि चुनाव से पूर्व विद्यालय में पेयजल को सुचारू किया जाय।

Related posts

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एशोसिएशन के अरविंद चौहान अध्यक्ष व मनोज अवस्थी बने प्रांतीय महामंत्री

admin

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयो की समीक्षा बैठक,जनपद की राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 के सापेक्ष 90,617.00 की वसूली…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नाकाम सिस्टम।हरकी दून घाटी आज भी विकास से कोसों दूर, उफनते नालों और जर्जर सड़कों के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर ‌।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page