Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गढ अंबेडकर मोटर मार्ग का हुआ लोकार्पण और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन… पढ़ें खबर।

नौगांव । विकासखण्ड के खाटल क्षेत्र की लाईफ लाईन गढ अंबेडकर मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया जिसका आज विधिवत से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने लोकार्पण कर खाटल क्षेत्र के आवागमन के लिए स्थानीय लोगों को सौंप दिया है।
गढ खाटल के दर्जनों गांव को जोड़ने वाले अम्बेडकर मोटर मार्ग का कार्य पूर्ण होने के बाद आज विधिवत लोकार्पण हुआ और इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत मोटर मार्ग पांच किलोमीटर लंबा है और 4.68लाख की लागत से मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण हुआ जिसका आज विधिवत लोकार्पण हुआ।
लोकार्पण के अवसर पर खाटल क्षेत्र के मप्पा सौड़ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें खाटल क्षेत्र के लोगों ने पुरोला विधायक का आभार जताया।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि पुरोला विधानसभा में विकास कार्यों में तेजी आई और आज अम्बेडकर मोटर मार्ग का लोकार्पण विधिवत कर दिया है,इसके अलावा हमारी सरकार का प्रयास हैं कि 2027तक विधानसभा पुरोला के सभी गांवों में सड़क पंहुच जायेगी।
विधायक ने अपनी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाई और बताया कि पुरोला विधानसभा में दशको पुराने विकास कार्यों में तेजी आई है।

कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान, सरदार सिंह राणा, खाटल क्षेत्र प्रधान किरन रावत,अर्जुन कैतुरा, अरविन्द पंवार, मुकेश चौहान,लवतीस डोभाल, वृजमोहन लाल, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,स्पान सिहं,देव बडोनी सहित तमाम गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर अधिकारियों की ली बैठक।

Arvind Thapliyal

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

16 घंटों से टनल में 40 मजदूर फंसे हुए, रेस्क्यू जारी ,अभी लगेगा समय, डीएम ने दीपावली की छुट्टियों को किया रद्द। पढ़े खबर व यूट्यूब पर देखे पूरी आपबीती के साथ वीडियो….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page