Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भाजपाई बनने के बाद पंहुचे उत्तरकाशी, हुआ जोरदार स्वागत।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल/ गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद उत्तरकाशी आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों ने जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। देवीधार डुंडा से नाकुरी, मातली व बढ़ेथी आदि स्थानों पर जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका भाजपा मे सम्मिलित होने पर स्वागत किया। नगर क्षेत्र मे लोगों का अभिवादन कर भाजपा संगठन के सानिध्य मे हनुमान चौक पर आयोजित सभा मे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके सानिध्य मे भाजपा मे विधिवत सम्मिलित हुए। यहाँ आयोजित सभा मे भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर कहा कि उनके आने से निश्चित रूप से भाजपा को मजबूती मिली है और आने वाले चुनाव मे इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा। इस दौरान अपने सम्बोधन मे पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड राज्य के प्रति विशेष लगाव व विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप मे स्थापित उनकी मजबूत क्षबि व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व मे उत्तराखंड प्रदेश मे हो रहे विकास कार्यों व आम नागरिक की सहूलियतों के निमित्त बन रही नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी लोभ के प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप मे भाजपा मे सम्मिलित हुए है, भाजपा संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे पुरी तन्मयता से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने उत्तरकाशी के विकास के लिए सरकार व संगठन के साथ मिलजुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त कर सम्मिलित हुए पंचायत प्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनका साथ और मजबूती देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष हरिश डंगवाल, एसटी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बिहारी लाल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनिता रावत, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, दिनेश रावत, दलवीर नेगी सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
मंच संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान द्वारा किया गया।

Related posts

अब डीएम ने निर्माणाधीन तिलोथ पुल के लिये दी अगली तारीख।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गाँधी  को अर्पित की श्रद्धांजलि,कहा बाल्यकाल से गाँधी जी से रहा हूँ प्रभावित

Jp Bahuguna

*हरिद्वार -जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6234.48 लाख रूपये स्वीकृत*

You cannot copy content of this page