Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी पहुंचे मंडवे के खेतों में,स्वयं क्रॉप कटिंग कर जांची उपज क्षमता

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शुक्रवार को ज्ञाणजा गांव पहुंचकर मंडवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने स्वंय भी परम्परागत फसल मंडवा की क्रॉप कटिंग की। इस दौरान काश्तकार कमलेश भट्ट के खेत में 10×3 वर्ग मीटर के हिस्से में 4 किलो छह सौ ग्राम मंडवा और कलम देई के खेत में 6×5 वर्ग मीटर हिस्से में 7 किलो तीन सौ ग्राम मंडवा की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आज दोनों किसानों के खेत में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई। फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते है। जिलाधिकारी ने इस दौरान किसानों से भी वार्ता की और कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रॉप कटिंग के दौरान अपर संख्याधिकारी रमेश भारद्वाज सहित ग्रामीण व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी: ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम का पूरे जनपद में होगा भव्य आयोजन:-जिलाधिकारी

admin

उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के मामले.जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

admin

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्कूली छात्रों ने भी बढ़चढ़ लिया हिस्सा, डॉ रश्मि चन्द ने दी जानकारी

admin

You cannot copy content of this page