Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर स्वास्थ्य

जंगली भालू द्वारा एक ग्रामीण को निवाला बनाने का प्रयास,किया गंभीर घायल,अस्पताल में करवाया उपचार

बड़कोट। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।
बड़कोट क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेंदुआ और भालू के हमले से लोग घायल हो रहे हैं । जंगली जानकारों का बढ़ता आतंक वन विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के चारों ओर से हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है, जिसमे अनेक प्रजाति के जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी रहती है। इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला कुथनौर रेंज के ग्राम पाली गाँव का है जहां एक ग्रामीण सुबह जंगल की ओर गया हुआ था तभी उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है।

घायल राम प्रसाद बडोनी सुबह जंगल की ओर चौराकधार तोक की ओर गया हुआ था तभी एकाएक भालू ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई तब तक भालू ने रामप्रसाद बडोनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में रामप्रसाद को बड़कोट अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी प्राथमिक उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुथनौर रेंज अधिकारी शिव प्रसाद , वन दरोगा अतोल सिंह, वन दरोगा भगवान सिंह पहुँच गये थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

42 वर्षों की सेवा के बाद राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान का तीसरा चरण आज,18 मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में करेंगी वैक्सिनेशन

admin

पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : डा.निशंक

admin

You cannot copy content of this page