Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सावधान।पौराणिक माघ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बढाई मुस्तैदी,माघ मेला-2024 ड्यूटी में लगे फोर्स को SHO कोतवाली ने किया ब्रीफ।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेला का आगाज हो जायेगा, मेले को सकुशल/ सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने एवं सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा–निर्देशन में मेला ड्यूटी में लगे सम्पूर्ण फोर्स को आज दिनांक 13.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली परिसर में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।

◆ सभी को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करते हुये समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये गये।

 

◆ मेलार्थियों/आगुन्तकों के साथ सभ्य व्यवहार करने हेतु बताया गया।

 

◆ संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु मिलने पर तुरन्त अपने उच्चाधिकारीगण को सूचित करने के निर्देश दिये गये।

 

◆ यातायात/पार्किंग व्यवस्था ड्यूटी में लगे जवानों को सुव्यवस्थित तरीके से वाहनों को पार्क करवाने एवं आगुन्तकों को मेले में जाने हेतु सही मार्ग–दर्शन करने के निर्देश दिये गये।

 

◆ ड्यूटी के दौरान अपने ड्यूटी प्वाईंट को न छोडने के सख्त निर्देश दिये गये।

 

◆ स्नान पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं को अधिक बहाव में न जाने देने एवं सुव्यवस्थित तरीके से स्नान करवाने के निर्देश दिये गये।

 

◆ जेब कतरों एवं चोरों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

 

◆ झूला एवं चरखी के आस-पास अनावश्यक भीड़ को एकत्रित न होने देने के निर्देश दिये गये।

◆ ड्यूटी के दौरान अनाश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।

 

इसके अतिरिक्त कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरकाशी में अनावश्यक अतिक्रमण को हटाया गया तथा मेले में दुकान लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करवाए गए,बिना सत्यापन करवाए मेले में दुकान/व्यापार न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Related posts

एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शुभारंभ, छात्र बनेंगे समाज सेवा के भागीदार – अनिल सिंह तोमर

Arvind Thapliyal

माँ यमुना के मायके की रोड़ हुई क्षतिग्रस्त, दो विभागों में पेंच फसा, श्रद्धालु व ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर,पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी :एडीआईओ पर कार्यवाही को लेकर पत्रकारों ने पुरोला, बड़कोट, उत्तरकाशी में दिए ज्ञापन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page