Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम प्रधानों का दल सात दिवसीय भ्रमण पर।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी जनपद के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायत प्रधान पंचायतीराज राज विभाग के द्वारा चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत भ्रमण पर हैं जिसमें जनपद के यमुना घाटी और गंगा घाटी से 40-40प्रधानों का समूह राजस्थान और जयपुर भेजे गये हैं जहां ग्राम प्रधानों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जिसमें जाहूता और भूतल में जिले के ग्राम प्रधानों ने भ्रमण किया।

विकासखंड नौगांव के प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत ने बताया कि जयपुर और राजस्थान भ्रमण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधान संगठन के सरपंच भूतल ने जनपद उत्तरकाशी के सभी प्रधानों का जोरदार स्वागत किया और सभी को फूल मालाओं से अभिनंदन किया।

मालूम हो कि ग्राम स्वराज अभियान का भ्रमण कार्यक्रम 2जनवरी से शूरू हुआ और 9जनवरी तक यह चलेगा जिसमें उत्तराखडं सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्य को शामिल किया गया है।

तुनाल्का प्रधान विकास मैठाणी और प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रधानों को यह बताने कि कोशिश है कि जनपद के गांव में विकास कैसे पंहुच सकता है इस आसय से तीनों प्रदेशों के ऐसे दो दो गांवों का भ्रमण हुआ जो विकास से संपन्न है और जहां पर छोटी से छोटी व्यवस्थाओं से परिपूर्ण किया गया है।

जनपद के ग्राम प्रधानों को अभी 9जनवरी तक रहना है और प्रत्येक विकासखण्डो से ग्राम विकास अधिकारी नियुक्त हैं।

ग्राम स्वराज भ्रमण कार्यक्रम से ग्राम पंचायतों को सक्षम कैसे बनाया जाये जिले के सभी छ: विकासखंडों के ग्राम प्रधानों को भ्रमण पर भेजा गया है।

Related posts

पी जी कालेज कर्णप्रयाग मे आयोजित हुई ‘हर घर तिरंगा रैली’… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मिशन 2022: यूकेडी की प्रथम श्रेणी में कुल 16 प्रत्याशियों की सूची जारी

admin

रविवार को प्रदेश भर से आये कोरोना संक्रमण के 1413 नए मामलेे……..

admin

You cannot copy content of this page