Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डामरीकरण को लेकर सामाजिक चेतना “जय हो ग्रुप ” ने उप जिलाधिकारी बड़कोट को दिया ज्ञापन और दी चेतावनी।

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।सामाजित चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर पड़े गड्डों को भरते हुए डामरीकरण किये जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा है और जल्द कार्यवाही न होने पर घेराव व धरना दिए जाने की चेतावनी दी है।

मालूम हो कि एन एच 94 में पौलगाव से राड़ी चोटी के आगे तक जगह जगह भारी गड्ढे हो रखें है। इतना ही नही राना चट्टी और फूल चट्टी के बीच बड़े बड़े गड्ढे आवाजाही में भारी परेशानी पैदा किये हुए है।सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम दर्शन को लगभग 5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये, सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य और केंद्र के उच्च अधिकारी एनएच 94 की बदहाल स्तिथि से रूबरू हुए उन्हें सड़क पर पड़े भारी गड्डों की बजह से बड़ी दिक्कते हुई उसके बाबजूद भी एनएचआईडीसीएल और एनएच विभाग ने डामरीकरण या गड्डों को भरने की जुब्बत नही उठायी महज मिट्टी भर कर इतिश्री कर दी गयी। अगर जल्द पौलगाव से राड़ी तक डामरीकरण और राना चट्टी और फूलचट्टी के बीच गड्डो को नही सही किया गया तो जय हो ग्रुप आंदोलन को विवश हो जायेगा इतना ही नही जय हो ग्रुप के सदस्य विभागीय अधिकारी व प्रशासन का घेराव करेगा। इस मामले में उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने कहा कि जय हो ग्रुप का पत्र मिलते ही एन एच आई डी सी एल और एन एच विभाग को धारा 133 के तहत नोटिस भेजते हुए जबाब मांगा गया है साथ ही जिलाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि राड़ी तक सड़को पर भारी गड्डे होने से आवाजाही कर रहे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है । जल्द मोटर मार्ग को सही करवाने का प्रयास किया जायेगा।

पत्र देने वालो में जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, आशीष पंवार, गिरीश चौहान,एडवोकेट विनोद विष्ट,प्रदीप उर्फ मस्तु,महिताब धनाई,सुरेश सैनी, आशीष चौहान,रविन्द्र सिंह, अजय रावत, विनोद नौटियाल,दीनानाथ सोनी,जय सिंह पंवार, अंकित असवाल, आशीष काला, प्रवेश रावत,प्रदीप विष्ट, मनमोहन चौहान,संजय सजवाण,श्रीमती सुमन चौहान, मनोज गौड़, नरेश चन्द रमोला, मंजू , कविता उनियाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे

Related posts

बसूंगा गाँव मे रंग लाई शराबबंदी की मुहीम। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने महिलाओं का सम्मान कर ऐसे फैसले की सराहना की।

Arvind Thapliyal

विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग:एक माह के अंतर्गत केंद्र को भेजी जाएगी सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर:-परिवहन मंत्री

admin

अच्छी पहल।सरनौल में ‘रवांई की लोक गीत’ पुस्तक का लोकार्पण, लोक संस्कृति संरक्षण पर मंथन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page