Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्दगाँव निवासी अजय विक्रम सिंह विष्ट को सादे समारोह में वकीलों व तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने सम्मानित किया।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। यमुनोत्री बार एशोसिएशन व तहसील के राजस्व कर्मियों ने सयुक्त रूप से गुरुवार को
युवकों को प्रेणा देने वाली प्रतिभा
वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्दगाँव निवासी अजय विक्रम सिंह विष्ट को सादे समारोह में वकीलों व तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने सम्मानित किया।
मालूम हो कि सम्मान पाने वाले अजय विक्रम सिंह विष्ट पुत्र श्री एडवोकेट विनोद विष्ट निवासी नंदगाव बड़कोट सेना में फाइटर पायलेट का जजब्बा लिए देश की सेवा में जाने के लिए क्षेत्र के लोग व यमुनोत्री बार एशोसिएशन व राजस्व कर्मियों को प्रफुल्लित किये हुए है। बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार श्री डंगवाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मान दिया जाना गौरव की बात है और अजय विक्रम सिंह विष्ट जैसे होनहार युवक का सम्मान देना सही निर्णय रहा। उन्होंने सम्मान देने वाले वकीलों और सम्मान पाने वाले वायुसेना अधिकारी व उनके परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान वायु सेना अधिकारी अजय विक्रम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कई सम्मान मिले लेकिन आज बड़कोट में यमुनोत्री बार एशोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे व मेरे परिवार के लिए बड़ी बात है । उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद जिम्मेदारी अधिक बढ़ गयी है। देश की सेवा तनमन से करने का उन्होंने भरोषा दिया।
इस मौके पर तहसीलदार धनीराम डंगवाल, यमुनोत्री बार एशोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह विष्ट, कीर्तन सिंह ,विनोद विष्ट,आनंद राणा, विनोद रावत,प्रकाश सिंह,गीता बहुगुणा,लोकेंद्र राणा,उपेंद्र असवाल, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,ग्राम प्रधान विकास मैठाणी,सचिदानंद नौटियाल, खजान रावत,उदय सिंह पंवार,भगवान सिंह रावत,राजेन्द्र डिमरी,कुलदीप राणा,रोशन जयाडा,कविता राणा,अवतार राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होगी जरूरी सुविधायें: डीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफतार

admin

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

admin

You cannot copy content of this page