Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ से सुमन बडोनी सहित दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं, अनेकों जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनपद उत्तरकाशी से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सहित विभिन्न पदों पर रहे पूर्व प्रधान रैथल मनोज राणा , प्रधान कुज्जन महेश पंवार , निवर्तमान नगरपालिका सभासद महावीर चौहान , पूर्व प्रधान हुर्रि विनोद नेगी , क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि रैथल विपिन राणा , भागवत सिंह रावत जी, गजवेंद्र सिंह रावत , दीपक राणा , चिनयालीसौड़ से सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम के मौके पर भाजपा के बड़े नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने बताया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से निश्चित ही उत्तरकाशी जनपद में भाजपा को और ताकत मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत किया।

Related posts

उत्तरकाशी अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन, क्लबों व खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन

Team Yamunotri Express

मतदान संपन्न कराने के बाद सकुशल पंहुची पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय:जिला निर्वाचन अधिकारी

Arvind Thapliyal

गाँधी व शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय परिसर में किया गया श्रमदान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page