Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद :उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक की उपचार के दौरान मौत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड पुलिस महकमे से एक बुरी खबर मिली है, देर रात्रि पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उपनिरीक्षक विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उपनिरीक्षक विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
साथ ही आपको बताते चले कि दिवंगत विपिन जोशी जी अपने सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित थे। वह वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो. कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे। दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई

Related posts

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में एनसीसी के कैडेट्स ने मंगलवार को एनसीसी के ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा दी।

Arvind Thapliyal

जयंती पर याद किए गए डॉ. सर्वानंद नौटियाल, पुस्तक का हुआ विमोचन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में निदेशालय द्वारा गठित टीम ने किया नवनिर्मित छात्रावास का निरीक्षण

admin

You cannot copy content of this page