Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पूर्व मंत्री जुवांठा की पुण्यतिथि पर राजनितिक व सामाजिक संघठनों ने दी श्रधांजलि

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

अविभाजित उत्तरप्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे तत्कालीन उत्तरकाशी के विधायक स्व0 बरफिया लाल जुवांठा की 22 वीं पूण्य तिथि पर क्षेत्र के राजनितिक एवं एवं सामाजिक संगठनों समेत जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को पुरोला मुख्य बाजार में उनके स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की !इस मौके पर सभी लोगों ने उनके द्वारा बतौर मंत्रित्वकाल में किये गये विकास कार्यों को याद किया।
इस मौके पर उनके पुत्र पुरोला से पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा एवं भाजपाइयों,कांग्रेसियों समेत जनप्रतिनिधियों ने मुख्य बाजार स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व0जुंवाठा को याद कर क्षेत्रीय विकास को दलगत राजनीति से उपर उठ कर चौमुखी विकास को एक जुट हो कर जुंवाठा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा स्व0 जुवाठा के
मंत्रित्वकाल के अधुरे विकास कार्यों को पूरा करनें का संकल्प लिया तथा श्रद्धाजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,पूर्व विधायक राजेश जुवांठा,मनमोहन सिंह चौहान,अमीचंद शाह व विनोद नौटियाल,रमेश सिंह चौहान,पवन नौटियाल,रोजी सौंदाण एवं जयवीर हिमानी,बलदेव रावत,जयराम चौहान,बृजमोहन सिंह समेत एवीबीपी के अमन चुनार,चंद्रकांता रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,विहारी शाह,महावीर राणा,भगत सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

आज यहां लागू रहेगी धारा-144,उलंघन करने वालों पर होगी शख्त कार्यवाही

admin

उत्तरकाशी :दो वाहनों की टककर में एक युवक की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

पीएम मोदी की लीडरशिप और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आया हूँ:-कर्नल रावत

admin

You cannot copy content of this page