Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है

बड़कोट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने यमुनोत्री विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। वह निरंतर गांव-गांव में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। साथ ही यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, इसके तहत गंगाघाटी में उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया गया और अब यमुनाघाटी क्षेत्र में गीठ पट्टी के हनुमानचट्टी से 10 नवंबर से कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने सोमवार को बड़कोट लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा है कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यमुनोत्री विधानसभा से आगामी 2022 में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यमुनोत्री विधानसभा में इस समय परिवर्तन की लहर है और प्रत्येक मतदाता भी यहां परिवर्तन चाहता है। कहा है कि यह चुनाव अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति, गरीबों एवं आम लोगों का चुनाव है और वह यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से विधायक का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि वह विधानसभा अंतर्गत निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही गंगा एवं यमुना घाटी क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन भी किए जा रहे हैं। गंगा घाटी में विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद अब यमुना घाटी क्षेत्र के यमुनोत्री धाम के निकट गीठ पट्टी के हनुमानचट्टी से 10 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण इन दिनों यमुनोत्री विधानसभा अंतर्गत गांव-गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। वहीं सोमवार को यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क किया। साथ ही उन्होंने घोषित पृथक यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाने की मांग के लिए तहसील परिसर में चल रहे भूख हड़ताल कर रहे संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए अलग जनपद बनाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उतराराखण्ड बनाये जाने के पीछे राज्य में छोटी छोटी जनपद इकाई का गठन किया जाना अंतिम व्यक्ति के विकास का धोतक होगा। सरकार को जल्द यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, तोता लाल, ग्राम प्रधान पौंटी विनोद कुमार सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति के लिये प्रदर्शन मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी नहीं पंहुचे प्रभारी मंत्री… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देवराणा घाटी में स्वरोजगार और पर्यटन की अपार संभावनाएं: सीडीओ 

Arvind Thapliyal

बड़कोट में हरेला पर्व की रही धूम,जगह जगह हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page