Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठ व्रतियों को  देखने जुटी भारी भीड़, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर छठ व्रतियों ने मांगा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

हरिद्वार

हरिद्वार। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ छठ पूजा का तीसरा चरण पूरा हो गया। जिसमें छठ व्रतियों ने सांयकाल में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर मनोकामनाएं पुर्ति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान हरिद्वार के समस्त घाटों पर उत्सव का नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । घाट पर छठ व्रतियों के आने – जाने के दौरान सड़कों पर भारी जाम लगा रहा। सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जायेगा।
सूर्योपासना एवं लोक आस्था के पर्व छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए छठ व्रतियों की भीड़ गंगा घाटों पर जुटी। दोपहर तीन बजे से ही छठ का डाला लेकर श्रद्धालुओं का गंगा घाट पहुंचने क्रम जारी हो गया। छठ व्रतियों के लिए गंगा घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया। पारंपरिक धुनों पर आधारित गीत संगीत से वातावरण गुंजायमान रहा। छठ व्रतियों ने ठंडे जल में खड़े रहकर भगवान सूर्यनारायण के अस्त होने का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य नारायण अस्त हुए, व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूर्वांचल समाज से जुड़ी संस्थाओं की ओर से घाटों पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से उत्तरी हरिद्वार के गीता कुटीर घाट पर गंगा के मध्य में विशाल पंडाल लगाकर सुंदर व्यवस्था की गई। इसी प्रकार बहादराबाद के गंगनहर पुल के समीप छठ पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों के छठ पूजा समिति की ओर व्यवस्था की गई। नवोदय नगर के छठ घाट, भेल के शिव मंदिर, शिवालिक नगर में छठ घाट का निर्माण किया गया है। वहीं कनखल के राधा रास बिहारी घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य प्रदान किया। बैरागी कैंप, गोविंद घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, पुल जटवाड़ा घाट, विश्वकर्मा घाट, पायलट बाबा सहित सभी घाटों पर उत्सव का नजारा देखने को मिला। पूर्वांचल उत्थान संस्था, पूर्वांचल जनजागृति संस्था, छठ पूजा समिति, पूर्वांचल भोजपुरी महासभा सहित अन्य संस्थाओं की ओर से छठ पर्व धूमधाम से मनाने की व्यापक तैयारियां की गई है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज ने कहा की प्रकृति की उपासना का पर्व छठ पर्व आयू, आरोग्य एवं ऐश्वर्य प्रदान करता है। स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रकृति के नियमों का अनुपालन जरूरी है ‌ छठ पर्व का यही संदेश है। बाबा आलोक गिरी महाराज ने कहा कि छठ पर्व समाजिक एकता का प्रतीक है। लोग एक साथ मिलजुल कर पर्व को मनाते हैं। यही छठ की विशेषता है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय, रंजीता झा, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, विनोद शाह रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव धर्मेंद्र साह नंदलाल शर्मा , पं भोगेन्द्र झा, पंडित विनय मिश्रा, दिलीप कुमार झा, डॉ निरंजन मिश्रा, डॉ नारायण पंडित, कामेश्वर सिंह यादव, रूपलाल यादव वरूण शुक्ला, संतोष पांडेय, धनंजय झा, आचार्य उद्धव मिश्रा, अबधेश झा, अरविंद झा, मंटू झा, देवेन्द्र झा, शुभम झा, सागर झा, शशि भूषण पांडेय, राकेश शर्मा, राकेश राय, मदन झा, सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने परिवार सहित छठ पर्व मनाया।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में शिक्षक दिवस पर याद किये गये सर्वपल्ली डा. राधा कृष्णन… पढ़ें

Arvind Thapliyal

समस्या । नगर पालिका बड़कोट में लड़खड़ाती पेयजल व्यवस्था और अधिकारी नेता चुनाव में… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page