Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अपडेट : पुलिस व आपदा मोचन बलों द्वारा की गयी मॉक ड्रिल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी के सिलक्यारा-पौल गॉव टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद तेज गति से चल रही है। टनल में हैवी ड्रिलिंग मशीन से ड्रिलिंग की कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है। मौके पर तैनात पुलिस व आपदामोचन बल पुरी तरीके से अलर्ट है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार टनल के सेव पेच में पुलिस, एनडीआरएफ , एसडीआरएफ , आईटीबीपी , मेडिकल टीमों व अन्य आपदामोचन बलों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरुरत पडने पर अन्य आपातालीन कवायदों का मॉक अभ्यास करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि टनल में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से ड्रिलिंग का काम तेज गति से चल रहा है, अन्दर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं, श्रमिकों को समय-समय पर रसद, पानी व ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, साथ ही उनका मनोबल बनाये रखने के लिये परिजनों से लगातार बातचीत करवाई जा रही है। पुलिस हेल्प डेस्क से भी परिजनों से सम्पर्क साधकर पल-पल की अपडेट दी जा रही  है। यहां पर ड्रिलिंग की कार्यवाही पुरी होने के उपरान्त रेस्क्यू के अगले चरण यानि पाईप के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरुरत पडने पर उनको त्वरित आपातकालीन सहायता मुहैया करवाने के लिये पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ , आईटीबीपी , मेडिकल व अन्य आपदामोचन बलों का मॉक अभ्यास करवाया जा रहा है, इससे सभी आपदा मोचन बलों मे एक बेहतर समन्वय बना है तथा किसी भी आपात दशा में सभी साथ मिलकर एक त्वरित व जरुरी सेवा दे सकेंगे। साईट पर हमारी पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ,आईटीबीपी व अन्य आपदामोचन बलों की टुकडियां 24 घण्टे मुस्तैद हैं, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू सेवाएं दी जायेगी। प्रथमिक उपचार हेतु साईट के बाहर ही मेडिकल सहायाता केन्द्र बनाये गये हैं।

Related posts

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि, शौर्य व सैन्य भूमि है :राजनाथ सिंह

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:बच्चों में भिक्षावृति की रोकथाम के लिए एक अगस्त से चलेगा “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:एसपी ने किया निरीक्षकों व उप निरीक्षक के तबादले

admin

You cannot copy content of this page