Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :छात्र -छात्राओं को दी आपदा से बचाव  संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा एक दिवसीय शिविर में छात्र -छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों को आपदा से बचाव संबंधी प्रशिक्षण व जानकारी दी गई !
जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला के निर्देशानुसार जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित एक दिवसीय आपदा सम्बन्धी जनजागरूकता, मॉक अभ्यास, प्राथमिक चिकित्सा उपचार,खोज एवं बचाव प्रशिक्षण,सेटेलाइट फोन,रिवर क्रॉसिंग/टैरोलिन ट्रैवल्स,रैपलिंग, इंप्रोवाइज मेथड ऑफ़ स्टेचर मेकिंग आदि के दृष्टिगत आज सोमवार को विकास खण्ड भटवाडी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटा, में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(DDMA), उत्तरकाशी के तत्वाधान मे मास्टर ट्रेनर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के नेतृत्व मे एवं एस.डी.आर.एफ.उजेली,अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यू.आर.टी.आपदा, के सहयोग से आपदा सम्बन्धी जन जागरूकता सम्बन्धित प्रशिक्षण एवं कहीं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं/कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती यशवन्ती सेमवाल, एवं विद्यालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Related posts

बाबा बौखनाग राजकीय मेले को लेकर यमुना घाटी और गंगा घाटी में उत्साह का माहौल 11गते मंगसीर सेम नागराज की तर्ज पर होने वाले मेले को‌‌ लेकर श्रद्वालुओं में अपार श्रद्वा…पढें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:उत्तराखंड शासन ने बदले तीन जिलों के डीएम, दो आईपीएस के भी हुए तबादले

admin

साईं सृजन पटल न्यूज लैटर के द्वितीय अंक का विमोचन,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page