Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव टिहरी देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मसूरी:-उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के सुनील सिलवाल अध्यक्ष व देवेन्द्र उनियाल बने महामंत्री

 


यमुनोत्री express ब्यूरो
मसूरी/देहरादून

 

पत्रकार हितों के लिए सदैव संघर्षरत उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुनील सिलवाल अध्यक्ष व देवेंद्र उनियाल महामंत्री बनाये गये।जबकिआशीष भटट को संगठन मंत्री, भगवान सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, नरेश नौटियाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक में मसूरी इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने कहा कि मसूरी के पत्रकारों की अनेक समस्यायंे है लेकिन इस ओर किसी भी संगठन ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत व जटिल नीतियों के कारण अधिकतर पत्रकार मान्यता के दायरे में नहीं आ पाते न ही पेंशन की अहर्ता पूरी कर पाते हैं ऐसे में अधिकतर पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। न ही प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए बनाये गये पत्रकार कल्याण कोष का लाभ नहीं मिल पाता। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि ब्लाक स्तर पर पत्रकारों को मान्यता दी जाय। वहीं पेंशन व पत्रकार कल्याण कोष का लाभ जरूरतमंद पत्रकारों को मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि विगत दिनों संगठन के प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों की पेशन बढाने की घोषणाएं करवायी गई वहीं प्रयास है कि पेशन व मान्यता के मानकों में शिथिलता लाने का प्रयास किया जा रहा है व लगातार मुख्यमंत्री व सूचना निदेशालय से संपर्क किया जा रहा है। वहीं प्रयास किया जा रहा है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण वर्ष 2000 के समय जो पत्रकार सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे उन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई के मान्यता दी जाय। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के प्रदेश संरक्षक नवीन थलेडी ने मसूरी के पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि उनकी पीड़ा का हर संभव समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों का आहवान किया कि यह तभी संभव है जब पूरे प्रदेश के पत्रकार एक जुट होकर साथ दें व सरकार पर दबाव बनाये। इसके लिए संगठन को मजबूती देनी होगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के महामंत्री हरीश जोशी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला व संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट होने का आहवान किया व कहा कि एकता में बल होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रचार मंत्री शूरवीर भंडारी ने किया। अंत में महामंत्री देवेंद्र उनियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व संगठन को भरोसा दिलाया कि वह पत्रकार हित में प्रदेश संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। इस मौके पर दर्शन रावत, गिरधर शर्मा, संजय घिल्डियाल, जिला मंत्री योगेश रतूड़ी, मनमीत रावत प्रांतीय कोषाध्यक्ष, विमल पुरवाल, जय प्रकाश उत्तराखंडी, बिजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार आदि मौजूद रहे।

Related posts

जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकास खण्ड मोरी में आंकाक्षी विकास की आधारभूत संरचनाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर अधिकारी गम्भीरता पूर्वक कार्यों का संपादन करें: सीडीओ  

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति भगवती की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :प्रदीप रावत (भाला )लड़ेंगे ब्यापार मंडल बड़कोट अध्यक्ष का चुनाव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page