Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:यमुनोत्री विधायक ने किया आशा कार्यकत्रियों ,फेसिलेटर का सम्मान

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

कोविड काल में सराहनीय कार्य करने पर यमुनोत्री से भारतीय जनता पार्टी के विधायक केदार सिंह रावत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकत्रियों व फेसिलेटर को चिकित्सा परीक्षण उपकरण किट देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए यमुनोत्री विधायक ने कहा कि कोविड काल में आशाओं ने अपने स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए अग्रिम पंक्ति में रहकर सराहनीय कार्य किया।जिसके लिए वे सम्मान के हकदार हैं।विधायक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व परेशान रहा, इस महामारी में लाखों लोगों ने असमय जान गवाई।लेकिन उस मुश्किल समय में हमारे यहां जिस प्रकार से आशा कार्यकर्ताओं ने विमारी से लड़ने में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह सराहनीय है।यमुनोत्री विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूरे उत्तराखंड में यमुनोत्री विधानसभा में रिकॉर्ड विकास कार्य किये गए हैं।सभी प्रकार के मूलभूत आवश्यकताओं को मध्यनजर रखते हुए विकास कार्य किये गए हैं।यह भाजपा की ही सरकार है कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।यमुनोत्री धाम के सर्वागीण विकास के लिए पैंतीस करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं, जिसका टेंडर जारी हो चुका है।

उक्त धनराशि से करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक यमुनोत्री धाम का कायाकल्प होगा।पूरी तरह चुनावी मुड़ में दिख रहे यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी।इससे पूर्व आशा कार्यकत्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष अतोल रावत, सुलोचना गौड़,प्रताप रावत,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अमिता परमार,कमला जुड़ियाल, डॉक्टर अंगद राणा,श्रीमती मंजू गौड़, सरिता बहुगुणा,सविता, भूपेंद्र चौहान, भजन सिंह पंवार, एलम सिंह चौहान,शैलेन्द्र सिंह,दशरथ चौहान, चैन सिंह रावत, रंजन रावत,शुसमा भंडारी, शशि रावत, भजनी रावत, मंजू विन्द्रा, रोशनी राणा, उर्मिला जुड़ियाल,सहित दर्जनों आशा कार्यकत्रियां व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मनमोहन चौहान ने किया।

Related posts

वेदान्त टाकुली एवं गुंजन बने पी जी कालेज कर्णप्रयाग के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैम्पियन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:उत्तरकाशी में पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा में भ्रामक खबर फैलाने के मामले में बड़कोट के युवक व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

दून विश्वविद्यालय की गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा उक्रांद

admin

You cannot copy content of this page