Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

दिसंबर तक हर स्थिति में पूर्ण किया जाय सैन्यधाम स्थल निर्माण कार्य :गणेश जोशी

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैन्यधाम निर्माण के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम स्थल का निर्माण कार्य दिसम्बर तक किसी भी स्थिति में पूर्ण कर लिया जाए।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि भूमि की बंदोबस्ती प्रकरण का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन के लिए भी अधिकारियों के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम पहुंच हेतु मुख्य मार्ग में पुल अथवा स्कवर का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि बजट की व्यवस्था को लेकर भी सम्पूर्ण औपचारिकताऐं भी पूर्ण कर ली जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, निदेशक सैनिक कल्याण बिग्रेडियर अमृत लाल, अपर सचिव सीएस धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी नन्दन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पत्रकारों के साथ कोविडकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदीप जैन एवं महिला समूह को किया सम्मानित,पढ़े पूरी खबर…

admin

राहत।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी बड़कोट में लगभग 3 करोड़ के पेयजल नलकूप का शिलान्यास करते हुए योजना का शुभारंभ किया ।

Arvind Thapliyal

मुख्य सचिव व डीएम ने लाखामंडल व हनोल में दर्शन कर मांगी मन्नतें

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page