Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:बच्चों में भिक्षावृति की रोकथाम के लिए एक अगस्त से चलेगा “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृति की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आगामी एक अगस्त से पूरे प्रदेशभर में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दो माह तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जायेगा। जिसकी थीम “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”है। अभियान के तहत भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कर उनको शिक्षा के लिए प्रेरित कर शिक्षा दिलाना है। ऑपरेशन मुक्ति अभियान को जनपद में सफल बनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में आज अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी नोडल एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में सीडब्लूसी,समाज कल्याण विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, डिटीएफ, चाईल्ड हेल्पलाईन आदि विभागों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सभी को आपसी समन्वय व तालमेल बनाकर ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये। जनपद स्तर पर भिक्षावृति में संलिप्त बच्चों की अधिक से अधिक काउंसलिंग कर उनकों शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु बताया गया। उत्तरकाशी पुलिस की एएचटीयू की टीम के नेतृत्व में यह अभियान एक अगस्त से जनपद में वृहत स्तर पर चलाया जायेगा।

उक्त गोष्ठी में चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉ0 शैलेन्द्र विजल्वांण, उपनिरीक्षक गीता महिला काउंसलिंग सेल, दीपक उप्पल चाईल्ड लाईन 1098, पूनम राणा श्रम विभाग, हिमानी पंवार बाल विकास विभाग, उत्तम सिंह गुसांईं आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

कांग्रेस पर्यवेक्षक अविनाश पांडेय का उत्तराखंड दौरा तय, विधानसभा चुनाव में मिली हार की करेंगे समीक्षा

admin

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी के निर्देश पर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा

admin

अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ,विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page