Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :निर्माणाधीन दिवार गिरने से नदी में गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक घायल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

जिला मुख्यालय से कुछ दूर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा की ओर पोखू देवता के समीप निर्माणाधीन सड़क की दीवार ढहने से बीआरओ के दो नेपाली मजदूर मलबे में दबकर भागीरथी नदी में गिर गए। जिनमे से एक की मौत हो गई है व एक मजदूर घायल हुआ है !,
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ सहित 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची । घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों की तलाश की गई ।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार शाम को करीब पांच बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता के समीप बीआरओ के दो मजदूर सड़क की दीवार निर्माण के कार्य में जुटे थे।
इसी दौरान दीवार ढह गई और दीवार का काम कर रहे दो नेपाली मजदूर भागीरथी नदी में गिर गए। रेस्क्यू टीमें मौके पर है। खोज एवं बचाव का कार्य लगातार जारी रहा ।एसडीआरएफ व पुलिस द्वारा दोनों मजदूरों की खोजबीन की गई है !जिसमें एक मजदूर का शव बरामद किया गया, जबकि एक घायल अवस्था में मिला है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है !दोनों मजदूर नेपाली मूल के हैं जिनमे मृतक का नाम दिल बहादुर पुत्र श्री रोवी लाल बहादुर निवासी नेपाल ‌व घायल,व्यक्ति सुमन बहादुर, निवासी नेपाल शामिल हैं !

Related posts

सेब की बागवानी को बढावा देने के लिए इस साल अति सघन बागवानी योजना के तहत कुल 188.24 हे. क्षेत्रफल में नए उद्यान होंगे स्थापित : डीएम 

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से निजात नहीं लगातार परेशानी का सामना।

Arvind Thapliyal

बधाई।नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने दी नये वर्ष की आप सभी को बधाई और क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page