Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्यूणी – सात दिवसीय कौशल विकाश कार्यक्रम की कार्यशाला का हुआ समापन। पढ़े पूरी खबर…..

त्यूणी देहरादून।

पंडित शिव राम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी और नंदी फाउंडेशन -महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से सात दिवसीय कौशल विकाश कार्यक्रम की कार्यशाला का हुआ समापन।
पंडित शिव राम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी ने नंदी फाउंडेशन -महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से सात दिवसीय कौशल विकाश कार्यक्रम की कार्यशाला का समापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ. यह प्रशिक्षण कौशल विकाश और सॉफ्ट स्किल विकाश पर आधारित है. नंदी फाउंडेशन की और से आयी प्रशिक्षक कुमारी योगिता गौतम ने इस कार्यशाला मैं छात्र छात्रों को 40 घंटे का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया. जिसमे छात्राओं को प्रथम दिन- बॉडी लैंग्वेज, पर्सनल ग्रूमिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, द्वितीय दिन-हेल्थ एंड हाइजीन, पब्लिक स्पीकिंग, तृतीय दिन-टाइम मैनेजमेंट, स्किल डेवेलपमेंट, जीवन के लक्ष्य, चतुर्थ दिन-मनी मैनेजमेंट, रिज्यूम मेकिंग, इंटरव्यू के लिए प्रिपरेशन, ईमेल राइटिंग, पंचम दिन-ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप प्रेजेंटेशन, और छठे दिन- आई ऍम यूनिक आदि विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजय वर्मा ने स्वागत भाषण में छात्रों को सम्बोधित किया और पेशेवर उन्नति के लिए रोजगार कौशल विकाश के महत्व पर जोर दिया और नंदी फाउंडेशन के विभिन्न कार्यक्रम जैसे “नन्ही कली”, “नंदी हंगामा” और “जॉब महोत्सव” के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया की शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजी-रोटी कमाना ही नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका होना चाहिए. महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया की कौशिक विकाश कार्यक्रम की कार्यशाला छात्रों की लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगी जिसके लिए छात्राओं को अपने अंदर छुपे हुनर को पहचानने की जरुरत है. उन्होंने कहा की भविष्य में महाविद्यालय कौशल विकाश कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित करता रहेगा जिससे छात्र-छात्राओं को पर्सनॉलिटी डेवलॅपमेंट करने का अवसर मिले. कार्यक्रम के समापन के दिन छात्राओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मान से नवाजा गया जिसमे महाविद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी अंजलि गोसाईं को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए प्रथम पुरुस्कार दिया गया. समापन समारोह में महाविद्यालय के डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ आशीष बिजल्वाण, पूरण सिंह चौहान, डॉ. पवन रावत, डॉ. अवधेश यादव, सचिन शर्मा और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ,रंगारंग कार्यक्रमो के बीच हुआ आगाज,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी पंहुची उत्तराखंड में तीसरा मोर्चा की जनचेतना यात्रा और लोगों से की यह अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

admin

You cannot copy content of this page